फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉशिंग लाइन का डेड एंड तोड़ कर पटरी से उतरा कोच

Mon, 22 Feb 2016 12:29 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन क्रॉसिंग के पास शनिवार रात रेलवे की वॉशिंग लाइन का डेड एंड तोड़ कर एक कोच पटरी से उतर गया। यह कोच पहले से वॉशिंग लाइन पर खड़ा था। इसी लाइन पर दूसरी ट्रेन को लाते समय तेज धक्का लगा, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


इससे अफसरों के हाथपैर फूल गए। रविवार सुबह अफसर मौके पर पहुंचे और कोच को फिर से पटरी पर लाने की कवायद की गई।

रेलवे की वॉशिंग लाइन पर ट्रेन का एक डिब्बा (एनआर-11550) पहले से खड़ा था। शनिवार रात वॉशिंग लाइन पर रायबरेली-कानपुर पैसेंजर खड़ी की जाने लगी।

इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन के धक्के से कोच वॉशिंग लाइन के डेड एंड को तोड़ते हुए पटरी से बाहर निकल गया। एक तरफ के दो और दूसरी तरफ के चार पहिए बेपटरी हो गए।

रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना से मधुबन क्रॉसिंग के आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार सुबह कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद जैक के माध्यम से डिब्बे के पहियों को पटरी पर ला सके।

यातायात निरीक्षक परवेज अहमद ने बताया कि ट्रेन की ठोकर लगने से वॉशिंग लाइन पर खड़ा कोच लाइन के डेड एंड को तोड़ते हुए बेपटरी हो गया। कोच को दोबारा पटरी पर ले आया गया है। इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें