दूसरे चरण में बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, हरचंदपुर, सतांव ब्लॉक क्षेत्रों से डीडीसी के लिए 206 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे।
एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि शिवगढ़ प्रथम से दावेदार प्रियंका, महराजगंज द्वितीय से राजकुमार और सतांव द्वितीय से नितिन शुक्ला का पर्चा खामी मिलने पर खारिज कर दिया है।
203 प्रत्याशियों के पर्चे सही मिले हैं। मंगलवार को नामांकन वापसी प्रक्रिया कराई जाएगी। उधर, महराजगंज में बीडीसी के आठ और शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी के एक दावेदार का पर्चा खारिज किया गया है।
बछरावां ब्लॉक में कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ। 466 दावेदारों के पर्चे सही पाए गए। वहीं अमेठी जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्रों में बीडीसी के 14 पर्चे खारिज किए गए।
तिलोई ब्लॉक में डीडीसी के लिए 437 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें दो पर्चे खामी मिलने पर खारिज कर दिए गए। बहादुरपुर ब्लॉक में बीडीसी के लिए 432 पर्चे जमा किए गए थे।
इसमें चार पर्चे खारिज कर दिए गए। सिंहपुर ब्लॉक में 694 पर्चे बीडीसी के लिए जमा किए गए। इसमें आठ पर्चे खारिज कर दिए गए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी।