फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सामूहिक विवाह में अब बेटियों को नहीं मिलेंगी चांदी की पायल-बिछिया

Tue, 16 Jun 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिले 1257 शादियों के लक्ष्य के साथ ही सरकारी नेग भी बदल गया है। चांदी के मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण ब्याह में शामिल होने वाली बेटियों को अब नेग में चांदी की पायल और बिछिया नहीं मिलेगी। इसके एवज में चार हजार रुपये बेटियों के खाते में भेजे जाएंगे। जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन जुलाई माह में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि इस साल समाज कल्याण विभाग को 1257 बेटियों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। तय लक्ष्य के अनुसार 31 मार्च 2027 से पहले जिले में 1257 बेटियों का सामूहिक विवाह आयोजित होगा। इसके लिए अभी तक एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस बार से उपहार की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब उपहारों के साथ बेटियों को चांदी की पायल और बिछिया नहीं मिलेगी। हालांकि पहले की तरह 60-60 हजार रुपये बेटियों के खातों में भेजे जाएंगे। विदाई के समय बेटियों को 21 हजार रुपये की गृहस्थी की सामग्री भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें