फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 16 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। गंगा मैया के जयकारों के साथ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों और शिवालयों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। डलमऊ में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन


डलमऊ में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। दूर-दराज से आए इन श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान के बाद देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी। कस्बे के पथवारी घाट, संकट मोचन घाट, सड़क घाट, रानी जी का शिवाला घाट, वीआईपी घाट, दीनशाह गौराघाट, छोटा मठ घाट और महावीर घाट सहित विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ऊंचाहार, रोहनिया, जगतपुर, सलोन, डीह, छतोह से श्रद्धालु बस, कार, बाइक व ई रिक्शा से घाट पर पहुंचे। भोर से ही हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान किया। मां गंगा की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने घाट पर स्थित पीपल के वृक्षों की पूजा की। स्नान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें