फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 50 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा डलमऊ रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार-उन्नाव रेलमार्ग के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन डलमऊ जंक्शन पर स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा। स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म पर खोदाई शुरू कराई गई, ताकि नींव तैयार कर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाए जा सकें।
विज्ञापन

डलमऊ स्टेशन से तीन रेल लाइनें निकली हैं, जिनमें एक रेल लाइन ऊंचाहार होते हुए प्रयागराज, दूसरी बीघापुर होते हुए उन्नाव और तीसरी दरियापुर होते हुए रायबरेली की तरफ आती है। इस रेलवे स्टेशन से ऊंचाहार एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कई पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैं। गंगा तट पर बसे डलमऊ में इस स्टेशन से रोजाना चार-पांच हजार यात्री सफर करते हैं। डलमऊ जंक्शन पर तीन प्लेटफार्म हैं। रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि तीनों प्लेटफार्म पर 25 खंभे लगेंगे। हर खंभे पर दो लाइटें लगेंगी। एक सप्ताह में खंभे लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें