डलमऊ। कस्बे में मां गंगा के किनारे छोटा मठ घाट के पास पांच सौ से अधिक छोटी व बड़ी प्रतिमाओं का भू विसर्जन होता है। इस बार स्थानीय प्रशासन की ओर से छोटे गड्ढे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कस्बे स्वामी दिव्यानंद गिरि ने बताया कि दूर-दूर से लोग देवी प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए लोग आते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। श्याम सुंदर, विमल कुमार, संदीप कुमार का कहना है कि इस बार प्रशासन की ओर से तैयारियों के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गई हैं।