फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न जमा करने पर बीएसए दफ्तर की बिजली काटी

Thu, 10 Nov 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Power cut - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली का बकाया बिल न जमा करने पर बीएसए दफ्तर का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों का दावा है कि बीएसए दफ्तर पर विभाग का पौने दो लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। कई बार बिल जमा करने के लिए कहा, लेकिन बिजली का बिल नहीं जमा किया गया।
विज्ञापन


विकास भवन में स्थित बीएसए दफ्तर की बिजली 8 नवंबर को काट दी गई। बिजली कटने से बुधवार और गुरुवार को दफ्तर में अंधेरा छाया रहा। ऐसे में विभागीय कामकाज निपटाने में कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विद्युत वितरण प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि बीएसए दफ्तर के ऊपर पौने दो लाख रुपया बकाया है। कई बार कहने के बावजूद बकाया नहीं जमा किया। इस पर कनेक्शन काटा गया है। बकाया जमा होते ही कनेक्शन जोड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें