फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ-घुरवारा (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा कस्बे में लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

जहनामऊ गांव के लिए हाईटेंशन लाइन खराब थी। इसी लाइन के ऊपर से चौदह मील फीडर निकला है। रसूलपुर गहरवारी निवासी विक्रम खंभे पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। अचानक ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से वह झुलस गया और जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने की वजह से उसकी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक कई साल से विद्युत उपकेंद्र में रहता है और लाइन ठीक करने का काम करता है। वहीं विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश भारती ने बताया कि युवक विभाग में कार्यरत नहीं है। और न तो कोई शटडाउन लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें