फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिला अस्पताल में 10 दिन से सीटी स्कैन ठप, सीएमएस बेखबर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन। - फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 10 दिन से यहां सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। इससे जांच ठप है। मरीजों को बाजार से सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है। इसके लिए ढाई से तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 50 से 60 मरीजों का सीटी स्कैन होता है, लेकिन पिछले 10 दिनों से जांच ठप है। बताते हैं कि अर्थिंग की आपूर्ति न हो पाने के कारण मशीन नहीं चल रही है। यह काम जिला अस्पताल प्रशासन को करवाना है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चर्चा है कि निजी सीटी स्कैन सेंटरों के संचालकों और डॉक्टरों की सेटिंग होने के कारण मशीन को शुरू कराने में लापरवाही बरती जा रही है।
वर्ष 2007 से शुरू हुई थी सुविधा
जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और गरीब जनता को कम लागत पर सीटी स्कैन की सुविधा प्रदान कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करना था। हालांकि, मशीन खराब होने से यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। आए दिन मशीन में कुछ न कुछ खामी होने का खामियाजा मरीजों को भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रायबरेली में सीटी स्कैन मशीन के कई दिनों से खराब होने की जानकारी हुई है। मामले में सीएमएस को तत्काल सीटी स्कैन जांच शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को इस जांच के लिए बाहर न भेजने के शासन के सख्त निर्देश हैं। -डॉ. जीपी गुप्ता, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें