फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन निर्माण की मंशा अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बस स्टेशन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल में विकसित करने की मंशा को लगभग विराम लग गया है। करीब एक साल बाद भी मोहनलालगंज की एजेंसी ने काम शुरू नहीं कराया। हालांकि पिछले जुलाई माह में मिट्टी की जांच का काम शुरू हुआ था, लेकिन इसके बाद अधिकारी देखने तक नहीं आए हैं। बस स्टेशन पर ही नया निर्माण कराकर ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टेशन और ऊपर दो मंजिला मल्टीप्लेक्स मॉल बनाने का प्रस्ताव है। काम मोहनलालगंज की राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज को दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित बस स्टेशन सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और राजधानी लखनऊ से सीधे जुड़ा है। दिल्ली, हरिद्वार सहित अन्य बड़े रूटों पर भी यहां से बसों का संचालन होता है। शहर के बीच होने के कारण यहां जाम की समस्या रहती है। परिसर बड़ा होने के बाद भी व्यवस्थित ढंग से निर्माण न होने के कारण जाम की समस्या रहती है। कई महानगरों से सीधे जुड़े होने के कारण अब स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर संवारने का प्रस्ताव था। एक साल में भी काम शुरू न होने से मंशा पूरी होने का नाम नहीं ले रही है।
स्टेशन पर मिलनी थीं ये सुविधाएं
पीपीपी मॉडल यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल में बस स्टेशन का निर्माण निजी कंपनी करेगी। बस स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एसी हाल, एटीएम, बूथ, आरओ पेयजल, डीलक्स शौचालय, पार्किंग सुविधा, कैफेटेरिया, पूछताछ केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टेशन और ऊपर दो मंजिला मल्टीप्लेक्स मॉल बनाने का प्रस्ताव है। मॉल में होटल के साथ ही खाने-पीने और शॉपिंग की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। एक साथ 50 बसें स्टेशन पर खड़ी करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल का बस स्टेशन बनना है। संबंधित एजेंसी ने मिट्टी की जांच की है। काम के दौरान बसों का संचालन जारी रखने के लिए अस्थायी स्टेशन के संचालन के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। -दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें