फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अमरनाथ यात्रियों की भीड़, परचा काउंटर पर धक्का-मुक्की

Tue, 14 Apr 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए कक्ष के अंदर लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए भक्त सोमवार को जिला अस्पताल में उमड़ पड़े। परचा काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। गार्ड और पुलिस को बुलाने के बाद लोगों ने कतार में खड़े होकर परचा बनवाया।
विज्ञापन

सोमवार को 200 से अधिक अमरनाथ यात्री चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए पहुंचे। ईसीजी कक्ष के साथ ही पैथोलॉजी के सामने लंबी कतार देखने को मिली। ओपीडी में भी भीड़ अधिक होने के कारण सामान्य मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने के में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले भक्तों को स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य किया गया है। जिला अस्पताल से बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिले उन्हें यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं मिल सकती है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए सोमवार जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। परचा काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। कतार में लगने को लेकर यात्रियों और काउंटर पर मौजूद कुछ अन्य लोगों के बीच कहासुनी भी हो गई। धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। गुस्साए यात्रियों ने परचा काउंटर के पास हंगामा भी किया। इससे अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरातफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा ईसीजी कराकर डॉ. सलीम से रिपोर्ट लगवाने के लिए भी उनके कक्ष में भीड़ रही। पैथोलॉजी के काउंटर के साथ ही कक्ष के गेट पर भी काफी भीड़ एकत्र हो गई। नेत्र रोग विभाग सहित अन्य विभागों की ओपीडी में भी अमरनाथ यात्रियों की भीड़ रही। भीड़ अधिक होने के कारण सामान्य मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि अमरनाथ यात्रियों को परचा बनवाने के लिए एक अलग काउंटर खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें