फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़

Sun, 04 Jan 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ लगाते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। माघ मेला के मद्देनजर ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी है। पूर्णिमा पर स्नान के लिए शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल रहीं। इससे जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के साथ आम यात्रियों को भी ट्रेनों में चढ़ने मेें परेशानी हुई। ट्रेनों को देर तक रोका गया, ताकि सभी यात्री ट्रेनों में चढ़ सकें।
विज्ञापन


प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। पहला स्नान दिवस होने के कारण शुक्रवार रात से ही श्रद्धालु जाने लगे। लखनऊ-प्रयागराज गंगा गोमती एक्सप्रेस को रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार में देर तक रोका गया, जबकि बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस भी ऊंचाहार में 10 मिनट से ज्यादा खड़ी रही। इससे ये ट्रेनें लगभग आधे घंटे लेट हो गईं।

यही हाल शनिवार को सुबह प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में रहा। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सवा घंटे और चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से गुजरी। इन ट्रेनों को कई स्टेशनों पर तय समय से ज्यादा देर तक रोका गया।
विज्ञापन

रविवार को माघ मेले से लौटने के लिए प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में भीड़ नजर आएगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह और जीआरपी के स्टेशन अधीक्षक मनोज बाजपेयी ने बताया कि जितने भी श्रद्धालु आए, उन सभी को ट्रेनों में बैठाकर प्रयागराज रवाना किया गया। (संवाद)


चार ट्रेनें निरस्त रहीं
रायबरेली। कोहरे और शीतलहर की वजह से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को ठिठुरना पड़ रहा है। ट्रेनों का संचालन प्रभावित है, जिससे शनिवार को चार ट्रेनें निरस्त रहीं। बाकी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।

देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने ढाई घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस व भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ने दो घंटे और पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस ने सवा घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें