फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। भीतरगांव गांव निवासी नागेंद्र कुमार उर्फ मोहित (20) की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहित की जान गई। मां का आरोप है कि बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव की रहने वाली रामकुमारी के मुताबिक बेटा नागेंद्र कुमार शुक्रवार को किसी काम के सिलसिले में परिचित के साथ रायबरेली गया था। शाम पांच बजे सूचना मिली कि खीरों थाना क्षेत्र पूरे चौधराइन मजरे बरौला गांव के पास बेटा घायलावस्था में पड़ा है।

बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मां का आरोप है कि बेटे के शरीर में कहीं खुली चोट नहीं है। इसलिए किसी साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। युवक की मौत से मां के अलावा पिता राकेश कोरी, भाई अरविंद कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से नागेंद्र की मौत होने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें