फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, दो हजार मरीज पहुंचे

Tue, 03 Feb 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। दो हजार से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। दवा लेने के लिए महिला रोगियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। दवा काउंटर पर महिलाओं को लंबी लाइन लगानी पड़ी। ओपीडी कक्षों के बाहर भी घंटों इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी पहुंचे बुखार व पेट दर्द के 18 से अधिक रोगी भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। परचा बनवाने के लिए चार काउंटर फुल हो गए। सुबह 10 बजे सभी ओपीडी कक्षों के बाहर काफी भीड़ एकत्र हो गई। ओपीडी कक्षों बाहर और अंदर मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण गहमागहमी का माहौल रहा। मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी दवा लेने के लिए उठानी पड़ी। दवा के चारों काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। कई मरीज को बिना दवा लिए ही वापस लौट गए। पैथोलॉजी और एक्सरे कक्ष के बाहर भी मरीजों को घंटाें इंतजार करना पड़ा।

बुखार व पेट दर्द से गंभीर हालत में इमरजेंसी पहुंचे सुनील कुमार (40), अरव (10), रामदेव (42), ज्ञानवती (55), पूजा (30), मनोज (40), प्रेमादेवी (35), सलोनी (18), कालू (32), रामकुमार (19), ईशान(45), निर्मला (48) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। एक-एक करके 18 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव आने के कारण मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें