फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1900 मरीज पहुंचे

Wed, 19 Aug 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार को काफी भीड़ रही। 1900 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। परचा काउंटर से लेकर दवा और पैथोलॉजी काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी में पहुंचे बुखार के 13 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। कुत्ता काटने के बाद 43 नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बारिश थमने के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज आने शुरू हो गए। 10 बजे के बाद परचा काउंटर पूरी तरह से फुल हो गया। मेडिसिन के साथ ही नेत्र रोग विभाग, हॉर्ट रोग विभाग और नाक कान गला विभाग में सबसे अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। दवा लेने के लिए मरीजों को खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ा होना पड़ा। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर होने के बाद भी लंबी लाइन देखने को मिली। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुखार के चपेट में आने के बाद गुलशन (9), अयान (4), अंजुल (13), दिव्यांश (15), शीला (14), जोहान (9), काव्या (3), विपिन (23), पीयूष (33), आरती (40), विक्की (30) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि मौसम में बदलाव आने के कारण ओपीडी में मरीज बढ़े हैं। मौसम में देखते हुए लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू कराएं। इसमें कतई लापरवाही न बरतें।

जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज।

जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें