फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्रॉसिंग की मरम्मत का बंद कराया काम

Tue, 13 Jan 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। नगर के बछरावां रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 72 बी पर स्लीपर बदलने का काम सोमवार को शुरू कराया गया। इस दौरान नगर में जाम लगने लगा, जिससे आवागमन ठप हो गया। ऐसे में दोपहर बाद कार्य को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


असल में रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद होने से नगर में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग अब रात में स्लीपर बदलने का काम कराएगा। रेलवे की ओर से क्रॉसिंग में खराब स्लीपर बदलने के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक का समय तय किया गया था। मरम्मत के लिए रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई गई। जैसे ही गेट बंद हुआ, वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया।

एंबुलेंस, स्कूली वाहन और जरूरी काम से जा रहे लोग जाम में फंस गए। हालात को देखते हुए रेलवे कर्मियों को कई बार गेट खोलना पड़ा। इससे मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे तक नगर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। वाहनों को करुना बाजार चौराहा से निकाला गया। इससे वैकल्पिक मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर केपी मीणा ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन बार-बार गेट खोलने से काम में बाधा आ रही थी। ट्रैफिक के अधिक दबाव को देखते हुए फिलहाल कार्य स्थगित कर दिया गया है। अब स्लीपर बदलने का कार्य रात के समय कराया जाएगा, ताकि यातायात कम प्रभावित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें