फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की आंखमिचौली से फसलों की आफत

Mon, 22 Feb 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की आंखमिचौली का यही हाल रहा तो अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। शनिवार रात बूंदाबांदी और हवा चलने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। एक सप्ताह से कभी आसमान में बदली तो कभी धूप निकल आती है। तापमान भी बढ़ रहा है। रात में बूंदाबांदी भी हुई और हवा भी चली।
विज्ञापन


किसानों का मानना है कि बदली छाने से जहां सरसों पर माहू का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं हवा चलने के कारण गेहूं के खेत की नमी कम हो जाएगी। जिसका असर फसल उत्पादन पर पडे़गा। यदि बारिश हो गई तो आलू की फसल को भी नुकसान होगा। वजह अधिकतर किसानों ने अभी तक आलू की खोदाई नहीं की है।

रविवार को मौसम साफ हो गया, लेकिन दिनभर हवा चली। ऐसे में बड़ी हो चुकी गेहूं के फसल गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, 12 हजार हेक्टेयर पर आलू और दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की फसल बोई गई है।
विज्ञापन


बरुवा गांव के किसान ज्योति प्रसाद यादव, निगोही गांव के रंजीत सिंह, कचनावां के राजकुमार यादव, डीह संजय द्विवेदी कहते हैं कि सरसों की फसल में पहले से ही माहू लग रहा है। बदली छाने के कारण माहू का खतरा और बढ़ गया है। हवा भी चल रही है, जिससे गेहूं के फसल के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

वैसे तो अभी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा रहा तो इसका असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय का कहना है कि मौसम के चलते अभी कोई नुकसान नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौजिया ने डॉ. आरके कनौजिय अभी वैसे हालात नहीं हैं कि फसलों को नुकसान हो।

लेकिन मौसम इसी तरह रहा तो यह रबी की फसल के लिए ठीक नहीं होगा। तापमान बढ़ा है। सरसों की फसल पर पहले से ही माहू लग रहा है। आए दिन बदली छाने से माहू का प्रकोप और बढ़ गया है। हवा चलने के कारण गेहूं की खेत की नमी कम होगी। जिसका असर फसल उत्पादन पर पढ़ रहा है।

हालांकि अभी फसल छोटी है, जिससे उसके जमीन में गिरने की गुंजाइश कम है। इसलिए जरूरी है कि माहू से बचने के लिए सरसों की फसल में दवा का छिड़काव किया जाए। साथ ही गेहूं की सिंचाई की जाए, ताकि खेत में नमी बरकरार रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें