रायबरेली। एम्स में अब तक की सबसे क्रिटिकल सर्जरी न्यूरो सर्जरी विभाग ने की है। नौ साल के बच्चे के दिमाग में भरा पानी ऑपरेशन करके निकाला गया।
इसके लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई से नली मंगवानी पड़ी। स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को मरीज घर भेज दिया गया। अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने अब तक की सबसे क्रिटिकल सर्जरी करने पर सभी को बधाई दी है।
करीब 15 दिन पहले न्यूरो सर्जरी विभाग में जिले के नौ साल के बच्चे को ओपीडी लाया गया था। उसके दिमाग में पानी भरा होने से सिर का आकार बढ़ा हुआ था और मस्तिष्क पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।
बीते शुक्रवार को न्यूरो सर्जन डॉ. सुयश सिंह, एनेस्थेटिस्ट डॉ. सनी और हिरोश की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया। पानी निकालने के लिए नली न मिलने पर एसजीपीजीआई लखनऊ से नली मंगवाई गई।
बच्चे के स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने टीम को बधाई देकर कहा कि भविष्य में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की प्रक्रिया चल रही है।