फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत को दो शातिर अपराधी समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात हरियाणा के दो शातिर अपराधी समेत चार लुटेरों को दबोच लिया। इनके पास से लूट का सामान और बाइक बरामद हुई है। इन सभी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह शनिवार रात वाहन चेकिंग कर रहीं थीं। मुखबिर से पता चला कि चार बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
कोतवाल ने टीम के साथ चारों को दबोच लिया। इसमें हरियाणा प्रांत के गुड़गांव निवासी राबिन उर्फ छोटू यादव, गणपति नगर गढ़ी स्वरूप निवासी रमेश, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गाजी राय का पुरवा मजरे खेखरुवा निवासी सुनील तिवारी, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधीपुर मजरे पिंडारी खुर्द गांव निवासी सोनू यादव को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इनके पास से दो चाकू, एक मोबाइल, एक सोने की चेन, एक बाइक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि राबिन के खिलाफ तीन, सुनील के खिलाफ दो, रमेश के खिलाफ तीन और सोनू यादव के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। ये सभी लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें