फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका

Thu, 09 Mar 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
लाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को माइनर में फेंक दिया गया। सुबह सरौरा माइनर में युवक का शव पाए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव यहां पर फेंका गया।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि युवक का शव बहकर आया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजामऊ रजबहा से सरौरा माइनर निकली है। सुबह सरौरा गांव के पास माइनर में करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला।

15 से 20 दिन पुराना शव बिल्कुल सड़ गया था। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई। इलाकाई लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद युवक के शव को माइनर में फेंका गया है। पुलिस का मानना है कि राजामऊ से शव बहकर माइनर में आया है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलर।
विज्ञापन


शव को पीएम के लिए भेजा है। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और युवक के शव की पहचान के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। युवक के शव की पहचान कराने के लिए यहां की पुलिस पड़ोसी जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी आदि की पुलिस से संपर्क साध रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें