फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहीमगंज चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रहीमगंज चौकी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिल्मी अंदाज में घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब युवक चाय पीकर बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने असलहे से गोली चलाई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग गए।

घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे लोचई मजरे लखापुर गांव निवासी मो. सलीम उर्फ भोला (25) सूरत में जूस की दुकान चलाता था। अभी हाल में ही घर आया था।
विज्ञापन


रात में रहीमगंज चौराहा पर चाय पीने गया था। चाय पीकर जैसे ही बाइक से कुछ आगे बढ़ा, रहीमगंज चौकी से चंद कदम दूरी पर एक बाइक सवार अज्ञात हमलावर पहुंचे।

हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके  सीने में लगी, जिससे वह खून से लतपथ हो गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, सलीम ने दम तोड़ दिया।

रहीमगंज चौकी में कोई पुलिस कर्मी नहीं था। ऐसे में बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। इस घटना की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सीओ सलोन अल्का धर्मराज और थानेदार राम अवतार पहुंचे। युवक की हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। सीओ का कहना है कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है।

घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने थानेदारों से जल्द हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें