फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, शव नहर में फेंका

Sat, 10 Jun 2017 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo
विज्ञापन
एक महिला की हत्या कर शव को जौनपुर नहर में फेंक दिया गया। शनिवार शाम नहर में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसका शव आधा जला हुआ था, जबकि शरीर परसिर्फ ब्लाउज व पेटीकोट था। इससे उसके साथ रेप किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आशंका जता जा रही है कि महिला का शव यहां बहकर आया है। पहचान के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव से होकर जौनपुर नहर निकली है। शाम को 35 वर्षीय एक महिला का शव नहर के रेगुलेटर में फंसा मिला। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


शव आधा जला हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले हत्यारों ने उसे जलाकर मार दिया। वारदात को छिपाने के लिए उसका शव नहर में फेंक दिया। उसके साथ रेप किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि शव यहां पर बहकर आया है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि 35 वर्षीय महिला का शव नहर में पाया गया है।

उसकी हत्या और रेप किया गया है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद स्पष्ट होगा। शव की पहचान के लिए लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें