बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
बछरावां कस्बे के बांध टोला की रहने वाली सुनीता जिला मुख्यालय पर फायर स्टेशन के पास स्थित फोटो कलर लैब में नौकरी करती है।
शुक्रवार को देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सुनीता बछरावां रेलवे स्टेशन के पास बेहोश पड़ी मिली। उसके सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट के निशान थे।
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। युवती की मां का आरोप है कि बछरावां का रहने वाला एक युवक भी उसी लैब में नौकरी करता है।
युवक ने अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ उसकी बेटी पर हमला किया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। एसओ संत प्रसाद का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।