फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार श्रमिक को रौंदा

Fri, 12 Feb 2016 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर मुखेतिया गांव के पास जायस की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया। घटनास्थल के पास ही राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेकभनोलॉजी का भवन निर्माण का काम चल रहा है। कांस्ट्रक्शन करा रही कंपनी के श्रमिक यहीं पास में ही रहते है। श्रमिक मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


श्रमिकों के घेराबंदी करने पर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। श्रमिकों ने मृतक की पहचान बाबू (30) निवासी उड़ीसा के रूप में की। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पीके तिवारी ने शव और ट्रक को कब्जे में लिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला था।
विज्ञापन


वह आरजीआईपीटी के भवन निर्माण का कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी का श्रमिक था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें