लालगंज कस्बे के मेन रोड़ स्थित बैसवारा डिग्री कालेज के सामने गुरुवार को देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेमरपहा गांव निवासी अर्जुन (24) पुत्र धून व उसका दोस्त बहाई गांव निवासी राज (25) पुत्र अनिल बाइक से पेट्रोल लाने जा रहे थे। डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर बहुत तेज थी। जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और देखा तो दो युवक लहूलुहान पडे़ थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन मौत हो गई थी।
राज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतक राज सीएचसी में कार्यरत कर्मचारी का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
युवकों की मौत से कोहराम
लालगंज। मृतक राज सीएचसी के चौकीदार अनिल का ज्येष्ठ पुत्र था। वह घर से कहीं निमंत्रण में जा रहे थे। मां लाला का रो-रो कर बुरा हाल था। छोटे भाई अभिषेक व बिट्टी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन के परिवारीजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।