फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने अवर अभियंता की कार में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम

Tue, 19 Mar 2019 11:52 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता की कार में टक्कर मार दी। इससे चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। विद्युत वितरण खंड, डलमऊ में तैनात अवर अभियंता राजीव यादव की कार उनका चालक संगम चौधरी (25) निवासी कुचरिया लेकर रायबरेली से डलमऊ जा रहा था।


सई नदी पुल पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। सील्ट बेल्ट लगाए होने के कारण चालक को गंभीर चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन



अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि चालक उन्हें लेने के लिए डलमऊ आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इससे दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया।


इससे वाहनों की लाइन लगी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके ट्रक व दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से बाहर हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कोतवाल अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें