खतौली। दिल्ली के करोलबाग निवासी राहुल पुत्र श्रीपाल, निक्की पुत्र सतीश, प्रदीप व सतीश मंगलवार को भोपा में अपनी रिश्तेदारों से मिलकर इंडिका कार से लौट रहे थे। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास खतौली की ओर से जा रही मारुति कार की इंडिका कार में साइड लग गई। इसे लेकर दोनों कार सवारों की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। मारुति कार सवार युवकों ने पथराव करके इंडिका कार के शीशे तोड़ दिए। इसे लेकर वहां पर हंगामा हो गया। मारपीट में राहुल व निक्की भी घायल हो गए। इस दौरान मौके पर जाम लग गया। अन्य वाहन सवारों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।