फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन एंबुलेंस चालकों को पीटा

Wed, 02 Sep 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार की रात तीन प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की कुछ दलालों ने पिटाई कर दी। उनका एंबुलेंस चालकों से रोगियों को लखनऊ ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। पिटाई करने के बाद हमलावर भाग गए। तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन


अहियारायपुर के शराफत, तेलियाकोट के नाजिम, कासिम एंबुलेंस चलाते हैं। चालकों के मुताबिक, रात में कुछ लोग आए और हमला बोल दिया। हमलावरों ने पिटाई की और जानमाल की धमकी दी।

 शोरगुल पर अस्पताल कॉलोनी के लोग पहुंचे तो जान बची। चालकों का कहना है कि वे दलालों से रोगियों को उनकी एंबुलेंस से लखनऊ ले जाने से मना कर रहे थे। वह अपनी सरकारी गाड़ियों से रोगियों को अस्पताल भेजना चाहते थे।
विज्ञापन


 इसी बात पर झगड़ा हो गया और दलालों ने उन लोगों की पिटाई कर दी। शराफत ने बताया कि तहरीर दे दी है। कोतवाल ने बताया कि मारपीट का पता चला है पर तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें