लालगंज में चोरों ने सोमवार रात दो दुकानों से नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांतीनगर निवासी योगेश यादव ने बताया कि उसकी फुटवियर की दुकान नगर पंचायत कार्यालय के पास है। रात में शटर तोड़ चोर गल्ले में रखे 22 हजार रुपये नगद के अलावा कई जोड़ी जूते जिनकी कीमत 64 हजार रुपये है, चुरा ले गए।
पीड़ित ने बताया कि उसका 84 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, तेजगांव निवासी स्वदेश कुमार ने बताया कि उसका एक मकान बाईपास में है, जिसमें वह हार्डवेयर की दुकान करता है। चोरों ने शटर तोड़कर गल्ले में रखा छह हजार रुपये पार कर दिया।