फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानायक के बंद घर में ढाई लाख की चोरी

Fri, 28 Aug 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात सेनानायक के घर का ताला तोड़ कर चोर ढाई लाख के जेवर-नगदी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति चुरा ले गए। घटना को उस समय अंजाम दिया, जब फौजी का परिवार अपने गांव गया था।
विज्ञापन


इंदिरा नगर में मकान संख्या सी-399 निवासी अनिल कुमार तिवारी फौज में सेनानायक हैं। इस समय उनकी तैनाती जालंधर (पंजाब) में है। यहां घर में फौजी की पत्नी रूपम तिवारी परिवार के साथ रहती है।

गुरुवार को फौजी की पत्नी पूरे परिवार के साथ अपने गांव भीरागोविंद पुर चली गई थी। घर में ताला बंद था। इसी दौरान चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से माल बटोर चंपत हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। सेनानायक की पत्नी ने बताया कि अलमारी में सोने के जेवर और 10 हजार रुपये नगद समेत करीब ढाई लाख का सामान रखा था, जिसे चोरों ने पार कर दिया। सीओ सदर सत्यपाल सिंह ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें