रायबरेली में मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को राजघाट बंधा के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस की मानें तो शरीर पर बाहरी कोई चोट नहीं हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मौत के बाद युवक की मौत की तस्वीर साफ होगी। मृतक नशेड़ी था। परिवारीजनों की ओर से भी अभी तक इस मामले की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।
शहर के सुरजूपुर मोहल्ला निवासी काशी प्रसाद गुप्ता भोजन बनाने का कार्य करता है। उसका बेटा आशीष गुप्ता (25) घर पर रहता था। सुबह राजघाट बंधा के पास उसका शव पाया गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे।
सूचना पर सदर कोतवाल कमलेश पांडेय, किला बाजार चौकी इंचार्ज सुरखाब खां फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक राजघाट बंधा तक कैसे पहुंचा, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसके शरीर पर बाहरी कोई चोट भी नहीं था।
ऐसे में उसकी मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पिता का कहना है कि बेटे की मौत कैसे हुई, उसे कुछ नहीं पता। सदर कोतवाल का कहना है कि मृतक नशेड़ी किस्म का था। इधर-उधर घूमता था। उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान भी नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।