फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में टकराव

Tue, 30 Jun 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिस स्थान पर शव दफनाया जा रहा था, उस जमीन को दोनों पक्ष अपनी बता रहे थे।
विज्ञापन


एक पक्ष शव दफनाना चाहता था, जबकि दूसरा विरोध कर रहा था। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह और कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को दूसरे स्थान पर दफनाया गया।

रायपुर निवासी सईद की मौत हो गई। परिवारीजन अलीमियां कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास उसका शव दफनाने को लेकर पहुंचे।

इसी बीच शरीफ कुरैशी, हरीश पहुंचे और यह कहते हुए शव दफनाने से रोक दिया कि यह उनका कब्रिस्तान है। मृतक पक्ष की तरफ से लाडले, अशरफ कब्रिस्तान में ही शव दफनाने को अड़े थे।
विज्ञापन


 इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इससे पहले कि नौबत मारपीट तक पहुंचे, तहसील के अधिकारी और पुलिस पहुंच गई। दूसरे स्थान पर शव दफनाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन


 कोतवाल का कहना है कि शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन बाद में मामला शांत करा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें