फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से छीनी नाक की कील, भर्ती

Tue, 13 Sep 2016 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
महिला से सोने की कील झपटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हैंडपंप पर पानी भर रही वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की नाक की कील छीन ली। झपट्टे की वजह से वृद्धा की नाक में चोट आई, जिसे सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया। पुलिस वारदात की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पूरे गोपरे मजरे तिलोई गांव की रहने वाली 80 वर्षीय सुखदेई घर के पास हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। इससे पहले कि सुखदेई कुछ समझ पाती, बदमाशों ने उसकी नाक से सोने की कील छीन ली।

झपट्टे की वजह से उसके नाक से खून निकलने लगा। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर दूर जा चुके थे। लूटी गई कील की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। घायल सुखदेई को सीएचसी पहुंचाया गया। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें