फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन समझ बेलदार को मारी थी गोली

Sun, 17 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के चर्चित बेलदार रामसरन तिवारी और पेट्रोलपंप के मुनीम की हत्या से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नीरज नेपाली समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की मानें ठेका न मिलने से खफा आरोपियों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को मारने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


आवास पर बेलदार को एक्सईएन समझकर गोली मार दी थी। इनके पास से पुलिस ने तमंचा और लूटे गए रुपये बरामद किए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। एसपी विनय यादव के मुताबिक भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी एवं सिंचाई विभाग में बेलदार रहे रामसरन तिवारी की 25 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी।

जिस समय हत्या की गई थी, मृतक सिंचाई विभाग के एक्सईएन नियाज अहमद के आवास पर ड्यूटी कर रहा था। वारदात के खुलासे के लिए सदर कोतवाल कमलेश पांडेय और स्वाट टीम प्रभारी विपिन सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। सिविल लाइंस के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान वारदात में शामिल आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अनुराग उर्फ अरविंद तिरंगा निवासी फुरसतगंज जिला अमेठी, गौरव उर्फ मोनू वाजपेयी उर्फ ओम प्रकाश वाजपेयी निवासी अमर नगर, कुलदीप सोनकर निवासी बहराना, शिव शशी वर्मा उर्फ राजा वर्मा निवासी शहजादा कोठी सदर कोतवाली को पकड़ा गया है।

नीरज नेपाली निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी, शिवम थापा निवासी बहराना सदर कोतवाली मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी के मुताबिक गिरोह का सरगना एवं फरार अपराधी नीरज नेपाली पावर कॉर्पोरेशन में खंभा लगाने का ठेकेदार है।

नीरज सिंचाई विभाग में भी ठेका और रंगदारी चाहता था। इस बात को लेकर कुछ माह पहले नीरज ने एक्सईएन को धमकी और चेतावनी दी थी। 25 अप्रैल को सिंचाई विभाग में ठेके का टेंडर खुला था, जिसमें टेंडर एक्सईएन नियाज ने अपने करीबी सईद को दिला दिया था।

इस पर नीरज ने वारदात की प्लानिंग की और साथियों के साथ एक्सईएन के आवास पर पहुंच गया। वहां पर बेलदार को एक्सईएन समझकर गोली माकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 जुलाई को मिल एरिया क्षेत्र में लालूपुर चौहान निवासी एवं पेट्रोलपंप के मुनीम राजेंद्र प्रताप उर्फ मुन्नू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात के खुलासे के लिए थानेदार अशोक सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। बेलदार की हत्या में शामिल अपराधियों ने मुनीम की भी हत्या करके 38 हजार रुपये लूट लिए थे। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक बाइक, 315 बोर के चार तमंचे, पेट्रोलपंप के मुनीम से लूटे गए आठ हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने ही 1 जुलाई को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में  किसान गोकरन से 25 हजार रुपये की लूट की थी। कोतवाल नजमुल हसन रिजवी भी टीम के साथ खुलासे में लगे थे। लूटी गई रकम में से पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

एसपी विनय यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। फरार अपराधी नीरज नेपाली और शिवम थापा की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें