फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई विवाहिता का अपहरण, दो किमी. दूर छोड़ा

Wed, 09 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम खेत गई एक विवाहिता का बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। यही नहीं साथ में गई उसकी सहेली को जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। सहेली की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर उसको छोड़कर भाग गए। सीओ सतपाल का कहना है कि विवाहिता अभी सहमी हुई है। बाद में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई चौराहा पर पुलिस-ग्रामीणों ने बेंच लगाकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बेंच तोड़ते हुए भाग गए। विवाहिता के अपहरण की घटना के बाद जिले की सीमाओं पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तहरिया गांव की रहने वाली तारावती की शादी एक साल पहले अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में हुई थी। इंटर का पेपर देने के लिए तारावती परीक्षा देने यहां मायके आई थी।

देर शाम तारावती अपने सहेली शिव प्यारी के साथ खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान एक बोलेरो पर सवार करीब चार लोग पहुंचे। सभी ने तारावती को बोलेरो को जबरन बैठाकर भाग निकले। सहेली ने विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया।

सहेली शिव प्यारी गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। हरदोई चौराहा पर सड़क पर बेंच रखकर ग्रामीणों ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बेंच तोड़ते हुए भाग निकले।

यही नहीं अलीपुर गांव के पूर्व प्रधान रविराज सिंह ने चार पहिया गाड़ी से अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, लेकिन नहीं मिले। विवाहिता के अपहरण की कोई वजह सामने नहीं आई है। सीओ सतपाल सिहं ने बताया कि अगवा विवाहिता की तलाश में कई टीमें लगी हुईं थीं। इस पर आरोपी उसे दो किमी. दूर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें