कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल दीनशाह गौरा में तैनात चौकीदार की मनमानी प्रकाश में आई। उसने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया।
मामले की रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने चौकीदार की संविदा को समाप्त करने के साथ ही उसे सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
23 जनवरी को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल दीनशाह गौरा में एक छात्रा चौकीदार राकेश कुमार को खाना देने गई थी।
उसी समय चौकीदार ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर वार्डन व अन्य शिक्षिकाएं मौके पर पहुंची। मामला बीएसए के संज्ञान में आने के बाद चौकीदार की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि चौकीदार राकेश कुमार की सेवा को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसे स्कूल से हटा दिया गया है।