फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाजे की नमाज पढ़ाने गए मौलाना की पिटाई

Sun, 21 Feb 2016 01:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज मजरे हरदासपुर में एक महिला की मौत पर जनाजे की नमाज पढ़ाने गए मौलाना की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बीचबचाव में आए युवक को भी पीटा। ग्रामीण गांव के ही मौलाना से नमाज पढ़ाने की बात कह रहे थे, जबकि मृतका के परिवार वालों ने शहर से मौलाना बुलाया था।

पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव के यूसुफ की मां खातून का शनिवार सुबह मौत हो गई थी।

इस पर यूसुफ ने गल्लामंडी निवासी मौलाना साजिद अली को इंतकाल पर नमाज पढ़ाने के लिए बुलाया था।  इसका गांव के लोगों ने विरोध किया।

ग्रामीण अपने गांव के ही मौलाना से नमाज पढ़ना चाह रहे थे। महिला के परिवारीजन न माने तो लोगों ने मौलाना पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने मौलाना की पिटाई की। बीच बचाव करने पर यूसुफ को भी पीटा। इसमें दोनों को चोटें आई। थानेदार एके सिंह ने बताया कि नमाज को लेकर विवाद हुआ था। इसी में मारपीट हुई।
विज्ञापन


मौलाना की तहरीर पर गौरीगंज मजरे हरदासपुर के इमरान, मुन्ना, रईस, सलाम, हकीम, अतीउल्ला, भल्लर, सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें