फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही किशोरी के साथ रेप

Tue, 13 Sep 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
rape with minor - फोटो : demo
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात छत पर सो रही एक किशोरी के साथ दुराचार किया गया। शोरगुल पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस जांच के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


गांव की रहने वाली किशोरी घर की छत पर सो रही थी। परिवारीजन नीचे कमरे में सो रहे थे। बताते है कि उसके घर में दरवाजे के बगल से छत पर जाने के लिए सीढ़ी बनी है। जिससे गांव का एक युवक छत पर चढ़ गया और लड़की का मुंह दबा लिया। बाद में उसके साथ युवक ने दुराचार किया।

लड़की के शोर मचाने पर घर वाले दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकला। लड़की को अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें