फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी ने छात्र को पीटा, कान का पर्दा फटा

Wed, 12 Aug 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित चंद्रभान इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को किसी बात पर पीट दिया, जिससे छात्र के कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन


छात्र की मां ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साईं गांव निवासी कमला देवी का 14 वर्षीय बेटा तिलक दुर्गागंज स्थित चंद्रभान इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। जगतपुर में तहरीर देकर तिलक की मां कमला देवी ने आरोप लगाया है कि बीती दो अगस्त को शिक्षक बाबू नंदन ने उसके बेटे की पिटाई कर दी थी।

बेटे ने उसे इसकी जानकारी नहीं दी। कान में दर्द होने पर रायबरेली के एक निजी अस्पताल में जांच कराई तो डॉक्टर ने बच्चे के कान का पर्दा फटने की जानकारी दी।
विज्ञापन


 मां का कहना है कि कई दिन बाद बच्चे ने पिटाई के बारे में बताया। स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से बात की, लेकिन उन्होंने इलाज कराने से इन्कार कर दिया।

महिला ने तहरीर देकर मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। प्रभारी एसओ सौरभ शुक्ला का कहना है कि आरोपी शिक्षक बाबू के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें