फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया रेप, केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2017 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
गदागंज थानाक्षेत्र के एक गांव में इलाज के लिए आई महिला की झाड़फूंक के बहाने एक तांत्रिक ने अस्मत लूट ली। यही नहीं, विरोध करने पर तांत्रिक ने महिला को कई घंटे बंधक बनाए रखा और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह तांत्रिक के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को अब तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है। 
विज्ञापन


डलमऊ तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे किसी ने झाड़फूंक की सलाह दी और एक तांत्रिक के बारे में बता दिया।  

डलमऊ तहसील क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रामनाथ का पुरवा मजरे दाऊदपुर गड़ई गांव का रहने वाला श्यामलाल झाड़फूंक करता है। उसकी पत्नी रविवार को झाड़फूंक कराने के लिए श्यामलाल के पास गई थी।
विज्ञापन


इस पर श्यामलाल ने झाड़फूंक के बहाने कमरे में बुलाया और इलाज के बहाने बंधक बना लिया और उसकी पत्नी के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी तांत्रिक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें