फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ हत्या के दोनों मुख्य आरोपी पकडे़

Fri, 15 Jan 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघ हत्या केे मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों को वनविभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चार किलो हड्डियां बरामद कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस बीच वन्यजीव अपराध ब्यूरो के डीएफओ ने भी दोनों से पूछताछ की और घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व की बराही रेंज टीम ने चार जनवरी को एसटीएफ की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाघ हत्या का खुलासा किया था। आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के नाम बताए थे, जिसमें तीन आरोपी आठ जनवरी को और एक आरोपी को 13 जनवरी को बाघ की खाल सहित गिरफ्तार का जेल भेजा था।

इस मामले में दो मुख्य आरोपी क्रमश: मेनाकोट निवासी कंधई और पताबोझी निवासी दाताराम फरार चल रहे थे। बराही रेंजर अनिल शाह ने अपनी टीम की मदद से बृहस्पतिवार शाम कंधई को मेनाकोट के निकट गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाघ की चार किलो हड्डियां बरामद की हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह हड्डियों को ठिकाने लगाने के प्रयास में था, इसमें मदद करने के लिए उसका साथी दाताराम भी आ रहा है।
विज्ञापन


 वनविभाग की टीम ने कंधई की मदद से उसे भी पकड़ लिया। इस बीच बाघ हत्या मामले की जांच को पहुंचे वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के डीएफओ निशांत वर्मा भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय लाया गया और लिखा पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

 डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि अक्तूबर 2014 में बराही रेंज में हुई बाघ के हत्या मामले में 15 दिन के अंदर सभी नौ आरोपियों को हड्डी और खाल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें