फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी हाथ में थमा 49 हजार ले उड़ा उचक्का

Tue, 26 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को डीह थाना क्षेत्र के भरतगंज कस्बे में ठगी के शिकार हुए युवक से घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगंज बाजार के पास एक युवक के हाथ में कागज की गड्डी थमा कर उचक्का 49 हजार रुपये लेकर भाग गया। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक अपनी मामी के खाते में रुपये जाम करने बैंक गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बनापार का रहने वाला दयानंद तिवारी भदोखर थाना क्षेत्र के मंहगू का पुरवा मजरे मोनई गांव अपने मामा के घर गया था। मंगलवार को वह अपने मामा गंगाराम त्रिवेदी के साथ डीह थाना क्षेत्र के भरतगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गया था।

उसे अपनी मामी कमलेश के खाते में 49 हजार रुपये जमा करने थे। दयानंद के मुताबिक मामा चौराहे पर किसी काम से रुक गए। इसके बाद वह बैंक चला गया। यहां उसे एक युवक मिला। बातों-बातों में बहलाकर युवक उसे अपने साथ बैंक से कुछ दूर स्थित लक्ष्मणगंज बाजार ले गया।
विज्ञापन


वहां रुमाल में लपेटी कागज की गड्डी उसके हाथों में थमा दी और 49 हजार रुपये लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सुशील कुमार डीह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भुक्तभोगी से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें