फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता की कमरे में मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 21 Apr 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
जीआईसी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के आरडीए कॉलोनी के एक घर में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान मिले। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कमरे का ताला अंदर से बंद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षक इलाहाबाद का मूल निवासी था और आरडीए में किराए का कमरा लेकर अकेले ही रहता था। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

106 बी/4 ए-1 गल्ला बाजार, थाना कर्नलगंज इलाहाबाद निवासी राम पंचमी प्रसाद का 40 वर्षीय बेटा रणधीर प्रताप सिंह जीआईसी रायबरेली में हिंदी का प्रवक्ता था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के 108 आरडीए निवासी अमर बहादुर सिंह के घर में किराए का कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन


उसका पूरा परिवार इलाहाबाद में रहता है। मंगलवार रात रणधीर के पिता ने उसे फोन मिलाया। फोन बंद मिलने पर उसने मकान के मालिक को फोन मिलाया। जिसके बाद कमरे में उसके मृत होने की जानकारी हुई। रात में ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

एसपी हरिनारायण सिंह व सीओ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, तो जीआईसी प्रवक्ता का मृत हालत में मिला। सिर पर गंभीर चोटें थीं। कमरे में काफी खून भी पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि उसके शरीर पर कपडे़ भी नहीं थे। लोगों में आशंका है कि प्रवक्ता की हत्या की गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इलाहाबाद से आएपिता का कहना है कि उसका बेटा शराब पीता था।

संभवत: पीने के बाद हैंड पाइप पर गिरने से मौत हुई है। अपने मायके बनारस में रह रही प्रवक्ता की पत्नी वंदना अब तक यहां नहीं आई है। उसकी पांच व सात साल की दो बेटियां भी मां के पास रहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें