फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 03 Nov 2015 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की तस्वीर साफ होगी। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया।
विज्ञापन


उसके कपड़ों की जेब से मिली पर्ची से शव की शिनाख्त हुई है। यहां की पुलिस लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस से घटना की बाबत संपर्क कर रही है।

बिंदागंज से होकर शारदा सहायक नहर निकली है। शाम करीब छह बजे कुछ लोग नहर की तरफ गए तो उसमें एक शव पड़ा देखा। घटना की सूचना पर कार्यवाहक थानेदार भीमशंकर मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव काफी सड़ चुका था। इससे उसकी शव की पहचान कराने में परेशानी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया।
विज्ञापन


कार्यवाहक थानेदार भीमशंकर मिश्रा के मुताबिक मृतक कीजेब से मिली एक पर्ची पर उसका नाम हरिशंकर पुत्र बृजकिशोर शुक्ला निवासी मंडिया थाना नीमगांव जिला लखीमपुर लिखा है।
विज्ञापन


पर्ची के आधार पर युवक की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि गुमराह करने के लिए किसी और नाम की पर्ची को भी उसके कपड़ों में डाला जा सकता है।

इसलिए लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस से संपर्क करके नाम और पते की पुष्टि कराई जा रही है।  पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है या नहीं, इस बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें