फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये की खातिर युवक की हत्या

Wed, 03 Feb 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में महज 500 रुपये की खातिर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को उसके घर के पास फेंक दिया गया। वारदात को उस समय हमलावरों ने अंजाम दिया, जब वह उधारी का रुपया वापस मांगने गया था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस की परिवारीजनों से तीखी नोकझोंक हुई। परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में किसी तरह मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीह थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव निवासी धनराज सिंह (23) पुत्र नरसिंह बहादुर लुधियाना में रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन


इस समय घर आया हुआ था। मंगलवार रात धनराज सिंह की हत्या कर शव घर के पास फेंक दिया गया। गले के पास चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा गया।

वारदात की सूचना पर ट्रेनी सीओ तनू उपाध्याय, एसओ पवन त्रिवेदी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। हत्या की घटना से गुस्साए परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने पुलिस को वारदात के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया तो तीखी नोकझोंक हुई। उनका आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते मर्डर हुआ है।

मृतक के पिता नरसिंह बहादुर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि सुखदेव ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी का रुपया मांगने पर सुखदेव ने 500 रुपये शाम को देने की बात कही थी।

उसका बेटा उधारी का रुपया लेने गया तो सुखदेव और उसके परिवार के रामकुमार व विश्राम ने धनराज की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पास फेंक दिया।

थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रुपये के लेनदेन में हत्या की बात सामने आई है।

युवक के मर्डर के पहले घटना में नामजद किए गए सुखदेव ने मृतक धनराज के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। सुखदेव का आरोप था उसकी बेटी खेत की तरफ गई थी।

तभी धनराज ने उसके साथ छेड़खानी की थी। छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मृतक के कुछ परिवारीजनों को हिरासत में ले लिया था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना के बाद युवक का मर्डर किया गया। लेकिन पिता ने रुपये के लेनदेन में हत्या की बात कही है। युवक की हत्या से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


सात महीने पहले ही मृतक धनराज की शादी हुई थी। वह घर में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई महेंद्र सिंह है। पिता शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करता है।

बेटे की मौत से मां मालती देवी व पत्नी खुशबू के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। साथ ही सभी में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है।

उनका कहना है कि जिस समय छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसी समय में पुलिस दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई कर देती तो शायद यह घटना न होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें