फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मी को मार डाला

Tue, 19 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पोते ने ही बाबा पर डंडे से हमला बोला। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के बड़ा पुरवा मजरे गौरा हरदो गांव निवासी एवं रिटायर्ड पुलिस कर्मी श्रीनिवास पांडेय (70) को पोते ने डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी अन्नू की शादी हो गई है।

वह बेटी को ज्यादा मानता था। रविवार को बेटी मायके आकर अनाज लेकर ससुराल चली गई थी। इस पर पोता नाराज था। सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


थानेदार आरके शर्मा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पोते शानू पांडेय ने ही बाबा की हत्या की है। घटना की जांच कराई जा रही है। हत्या आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें