फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में छिपे हैं गैंगरेप के आरोपी

Thu, 10 Mar 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भरतपुर में किशोरी से गैंगरेप करने वाले आरोपी आगरा में छिपे हैं। ढाई महीने बाद भी पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को धमका रहा है। उन्होंने डीआईजी आफिस में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

टूंडला क्षेत्र निवासी किशोरी भरतपुर में फूल बेचने का काम करती थी। दिसंबर 2015 में वह थाना मथुरा गेट बिजलीघर चौराहे पर फूल बेच रही थी। तभी कार सवार तीन युवक आए। उन्होंने सारे फूूल खरीदने की बात कही। इसके बाद किशोरी को बहाने से कार में बैठा लिया। उसे एक कमरे में ले गए, जहां उससे गैंगरेप किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन किशोरी किसी तरह भाग निकली और घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। परिवारीजनों ने थाना मथुरा गेट में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पीड़ित परिवार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने हरीपर्वत क्षेत्र निवासी विवेक, न्यू आगरा क्षेत्र निवासी शरद और गुड़गांव निवासी परशुराम को नामजद किया। आरोपी शरद प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखता है। भरतपुर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। केस से संबंधित फाइल एसपी आफिस में भेजी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की हैै। अब आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। उन्होंने जान का खतरा भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें