फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी जिलों से संपर्क कर रही पुलिस

Sun, 10 Apr 2016 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बैग में किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मृतका की पहचान कराने के लिए पुलिस पड़ोसी जनपदों की पुलिस से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि इलाकाई लोग आशंका जता रहे है कि हत्या करने के बाद ही किशोरी का शव बैग में भरकर यहां फेंका गया है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर सकतपुर गांव के पास शनिवार को शारदा नहर खंड 28 जौनपुर में बैग में एक किशोरी की लाश मिली थी।

शव की पहचान कराने के लिए शिवरतनगंज पुलिस ने रायबरेली के अलावा लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क किया है। बाहरी जिलों की पुलिस से पूछताछ कर रही है कि कहीं उसके जिले से 14 वर्षीय किशोरी तो गायब नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। शिवरतनगंज थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की बाबत कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें