दंपती ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचते, तब तक लुटेरे भाग गए। भुक्तभोगी ने सरेनी थाने में तहरीर दी है। पीड़ित दुग्ध डेरी चलाता है। किसानों को देने के लिए वह बैंक से रुपया निकालने आया था।
मूसापुर निवासी अरविंद कुमार पटेल अपनी पत्नी प्रमिला के साथ बाइक से ग्रामीण बैंक बेनीगंज गया था। वहां से 54 हजार रुपया निकालकर लौट रहा था। पत्नी के लिए 2,350 रुपये की चांदी की पायल खरीदी।
इसका भुगतान उसकी पत्नी ने अपने पास से दिया था। बेनीगंज से कुछ दूरी पर दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार कर दंपती को गिरा दिया।
एक बदमाश ने तमंचा लगाकर 54 हजार रुपया और पायल लूट कर भाग गए। एसओ आरके सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।