बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में एक विवाहिता ने सास से हुए झगड़े के बाद खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई।
बीबीपुर गांव निवासी मंझले की पत्नी बाटू (25) की सोमवार देर शाम अपनी सास से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाटू ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। झुलसी विवाहिता को इलाज के लिए पहले सीएचसी लाया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। भीरा एसओ ब्रजराज यादव ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली है, अभी कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं आया है।